13152 रन और 133 विकेट के साथ जोश कोब ने क्रिकेट को कहा अलविदा
आईपीएल 2025 के आगाज से तीन दिन पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने संन्यास का एलान कर दिया। इस खिलाड़ी का नाम जोश कोब है। दो टी-20 ब्लास्ट फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी जोश कोब ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब वह वारविकशायर के लिए काम करेंगे।
रिटायरमेंट के बाद अब जोश वारविकशायर में बॉयज एकेडमी के प्रमुख के रूप में नई भूमिका निभाएंगे। कोब ने अपने 18 साल के क्रिकेट करियर में 448 पेशेवर मैच में कुल 13152 रन बनाए हैं। जोश कोब ने 2007 में महज 17 साल की उम्र में लीसेस्टरशायर से अपने करियर का आगाज किया था और 448 प्रोफेशनल मैच खेले।
लॉर्ड्स में जड़ा पहला शतक
कोब ने कहा, 18 साल पहले डेब्यू करने के बाद से यह बहुत ही मजेदार सफर रहा है, जिसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए हैं। मैं उन लोगों के लिए बहुत आभारी हूं जिनसे मैं मिला हूं, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। लॉर्ड्स में अपना पहला शतक बनाना और दो बार टी20 ब्लास्ट फाइनल जीतना कुछ ऐसी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
133 विकेट किए हैं अपने नाम
34 साल के जोश कोब ने ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में 133 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2008 में वह पहली बार उस समय सुर्खियों में आए, जब उन्होंने लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के खिलाफ नाबाद 148 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने नॉर्थम्टनशर और वॉर्सेस्टरशर में मिडलैंड्स काउंटीज का भी प्रतिनिधित्व किया है।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ किया काम
जोश कोब 2013 में ढाका ग्लेडिएटर्स की तरफ से बांग्लादेश प्रीमियर लीग के विजेता भी रहे और हंड्रेड में वेल्श फायर की कप्तानी भी की। उन्होंने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ सलाहकार कोच के रूप में दो सप्ताह काम किया था। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कोब ने अपनी गेंदबाजी के लिए टी20 ब्लास्ट फाइनल में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।
इसके पांच साल बाद 48 गेंद पर उन्होंने 80 रनों की पारी खेलकर नॉर्थम्पटनशर को दूसरा टी20 खिताब दिलाया। उन्होंने एजबेस्टन में डरहम को हराया और अपना दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान