बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ हुईं फेल
मुंबई: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। शुक्रवार को तीन फिल्में रिलीज हुईं जिनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’, अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ और सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ शामिल है। इसके साथ ही पहले से चल रही ‘मिराय’, जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ और साउथ की दमदार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचे रखा। आइए नजर डालते हैं कि वीकेंड पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
जॉली एलएलबी 3
लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा को हाथों-हाथ लिया और करीब 21 करोड़ की कमाई दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।
निशानची
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।
अजेय
सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख तक ही सीमित रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी द्वारा निभाया गया योगी का किरदार चर्चा में तो है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर उतना बड़ा नहीं पड़ा।
मिराय
तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ लगातार दूसरे हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ की कमाई की और रविवार को यह आंकड़ा 5.75 करोड़ तक पहुंच गया। अब तक कुल कलेक्शन 78.75 करोड़ को पार कर चुका है। दर्शक इस फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स और कहानी से खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।
डेमन स्लेयर
जापानी एनीमे फिल्मों के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खास जगह बनाने की कोशिश रंग लाई है। दूसरे हफ्ते में गिरावट जरूर आई लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने जोर पकड़ा। शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ की कमाई करते हुए ‘डेमन स्लेयर’ का कुल कलेक्शन 62.46 करोड़ पहुंच गया। यह आंकड़ा भारत में किसी एनीमे फिल्म के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
लोका चैप्टर 1
साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शनिवार को 3.15 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ की कमाई के बाद कुल कलेक्शन 137.75 करोड़ पहुंच चुका है। कल्याणी प्रियदर्शन की दमदार अदाकारी और स्टोरीलाइन ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में अहम भूमिका निभाई।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी