जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में हुआ निधन
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने कारण रविवार सुबह उसे एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में कल पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा। कल जबलपुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।शनिवार को अमोल सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उनको रविवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असल वजह क्या है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा और होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ।।ॐ शांति।।"राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने दुख जताते हुए लिखा, "कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय पुत्र का हीट स्ट्रोक से आकस्मिक निधन की दुखत खबर अत्यंत दर्दनाक है। दीपक और परिवार की इस दुख की घड़ी में हमारी दिली संवेदनाएं। ईश्वर समस्त परिवार को इस दुखत क्षण में हिम्मत और शक्ति दे और दिवंगत मासूम आत्मा को शांति प्रदान करे।"
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ