ईरानी हमलों का जवाब देना इजराइल का कर्तव्य : नेतन्याहू
तेल अवीव। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब देने की बात कही है। उन्होंने तेल अवीव में सैन्य मुख्यालय से बोलते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश अपने शहरों और नागरिकों पर इस तरह के हमलों को स्वीकार नहीं करेगा और इजराइल भी ऐसा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का जवाब देना इजराइल न केवल कर्तव्य है, बल्कि अधिकार भी है।
इससे पहले मंगलवार को ईरान ने करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइल इजराइल पर दागे थे। इजराइली डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को नष्ट कर दिया था। कुछ मिसाइलें गिरी थीं। ईरानी पत्रकार ने दावा किया था कि इसमें इजराइल को नुकसान हुआ है लेकिन वह छिपा रहा है। हालांकि, कुछ मिसाइलों ने इजरायल में विशेषकर इजराइली एयरबेस को नुकसान पहुंचा था। इजराइली सेना ने कहा कि इस हमले में कोई विमान या महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं हुआ है।
नेतन्याहू ने उत्तरी इजराइल के नागरिकों को उनके घरों में वापस भेजने का वादा करते हुए कहा कि करीब एक महीने पहले जैसे ही हम गाजा में हमास के बटालियनों के अंत की ओर बढ़े, हमने उत्तर के लोगों से किया गया वादा पूरा किया। उन्होंने हिजबुल्लाह के नेताओं को खत्म करने का भी दावा किया।
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट भंडार का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइली सैनिक हिजबुल्लाह की ओर से बनाई गई सुरंगों को नष्ट कर रहे हैं, लेकिन इस कार्य को अभी पूरा नहीं किया गया है। इस बीच नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर भी निशाना साधा, मैक्रों ने इजराइल को हथियार सप्लाई नहीं करने की बात कही थी। नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति को ऐसा बयान देते समय सोचना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि चाहे हथियार मिले या न मिले, इजरायल की जीत तय है।
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ