रायपुर पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी: अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री से की चर्चा
रायपुर : में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने आज गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दों को सीधे मंत्री के सामने रखा और वन-टू-वन चर्चा की।
पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। रिजल्ट 9 दिसंबर को जारी होने के बाद ही कई जिलों में अभ्यर्थियों ने एक ही कैंडिडेट के चयन और अन्य विसंगतियों पर सवाल उठाए थे। गड़बड़ी के आरोपों के बाद गृह मंत्री ने अपने बंगले में अभ्यर्थियों से चर्चा की। इससे पहले 19 और 20 दिसंबर को एडीजी स्तर पर भी शिकायतों को लेकर समीक्षा की गई थी।
मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यदि प्रावधानों के विपरीत कोई गलती हुई है, तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गलती न पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो भर्ती प्रक्रिया में सुधार करके आगे नई वैकेंसी भी निकाली जाएगी।
इस बैठक का मकसद अभ्यर्थियों की शिकायतों को सीधे सुना जाना और उन्हें भरोसा देना था कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने भी मंत्री के साथ हुई चर्चा को सकारात्मक बताया और कहा कि इससे भविष्य में भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी बनेगी।
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर