इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत, 19 घायल
अयोध्या । अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार भोर में रौजागांव के निकट एक इनोवा कार ने मजदूरों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सभी मजदूर सीतापुर से अयोध्या दर्शन कर मिर्जापुर जाने वाले थे। इनोवा अयोध्या के एक महंत की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज सीएचसी रुदौली में चल रहा है।
मंगलवार की भोर समय सुबह चार बजे सीतापुर से पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर मिर्जापुर के लिए जा रहे थे जिन्हें पहले अयोध्या में दर्शन करना था। बताया जाता है कि पिकअप रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर रौजागांव के समीप पहुंची थी कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकप के डाले का गुल्ला टूट गया और डाले पर बैठे मजदूर नीचे गिर गए। राजमार्ग पर रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जब चींख पुकार की तेज आवाज सुनकर दुकानदारों की आंख खुली तो वह लोग दंग रह गए। दुर्घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल जमुना प्रसाद पुत्र राम किशन को मृत घोषित कर दिया जबकि एक दूसरे घायल नीरज पुत्र लल्लू निवासी बिसवां सीतापुर की मौत जिला अस्पताल में हो गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को राजमार्ग से किनारे कराकर आवागमन को बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि सीतापुर के रहने वाले यह मजदूर अयोध्या में दर्शन के बाद मिर्जापुर जाते। बताया कि इनोवा अयोध्या के एक महंत की बताई जा रही है जिसकी जांच की जा रही है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद