इंदौर: महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, ट्रैफिक पुलिस में थी पदस्थ
इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह महूनाका ट्रैफिक थाने में पदस्थ थी। वह बाणगंगा में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार शाम को उसकी एक सहेली ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया तो वह रात को घर पहुंचा। तब मानसी (पिता गणेश मुराडि़या) फंदे पर लटकी थी। उसकी सहेली ने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को यह नहीं पता चला कि मानसी ने आत्महत्या क्यों की। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
तीन साल पहले मिली थी नौकरी
मानसी परीक्षा पास करने के बाद कांस्टेबल बनी थी। उसकी पहली पोस्टिंग तीन साल पहले इंदौर में हुई थी। वह मूल रूप से सतवास की रहने वाली है। उसके पिता बस ड्राइवर हैं। मानसी ने शाम को अपने पिता से फोन पर बात की थी। परिजनों ने बताया कि मानसी की बातों से उन्हें नहीं लगा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी, क्योंकि उसने कभी किसी तरह की परेशानी के बारे में उन्हें नहीं बताया था। रात में उसके आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन इंदौर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया गया।
मानसी का मोबाइल भी नहीं मिला
मानसी का दोस्त आयुष उसे रात में अस्पताल लेकर आया था। पुलिस को उसके कमरे में मानसी का फोन भी नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि वह किसी परिचित की शादी में शामिल होने जा रही थी। इसके लिए उसने छुट्टी भी अप्लाई कर रखी थी। उसने नए कपड़े भी खरीदे थे। अचानक आत्महत्या की खबर मिलने से परिजन भी सदमे में हैं। उन्होंने अफसरों से मामले की जांच करने की मांग भी की है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।