इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद
इंदौर|ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और इसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन उनके लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है और अब नया सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग कारोबार पर संकट गहराने लगा है|
घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल सप्लाई बंद
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है. पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार से गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी बंद कर दी है. एजेंसी संचालकों के पास मौजूद स्टॉक भी लगभग खत्म हो चुका है. ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों में होटल और केटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. स्थिति को देखते हुए सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक ईंधन या अन्य साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि उनका काम प्रभावित न हो|
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा