IAS संतोष वर्मा विवाद...वायरल वीडियो और विवादित बयान
IAS Santosh Verma: IAS संतोष वर्मा, जो किसान कल्याण और कृषि विभाग में उपसचिव हैं, हाल ही में विवादों में घिरे हुए हैं। पहले उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था और अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं, “कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।”
सोशल मीडिया वीडियो वायरल
वीडियो में IAS संतोष वर्मा कह रहे हैं कि तुम कितने संतोष वर्मा को मारोगे, कितने जलाओगे, कितने निगल जाओगे। हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा और किसी के पास इतनी ताकत नहीं होगी कि सभी को नष्ट कर सके। यह बयान भीम आर्मी प्रमुख और यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर के हवाले से बताया जा रहा है, हालांकि इसकी तारीख या संदर्भ की पुष्टि नहीं हो सकी।
अधिकारी ने बयान से पल्ला झाड़ा
जब विस्तार न्यूज के संवाददाता ने उनसे ब्राह्मण समाज और महिलाओं पर दिए गए विवादित बयानों के बारे में पूछा, तो IAS संतोष वर्मा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे कुछ बोलना ही नहीं है। मुझे आप मजबूर नहीं कर सकते। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।”
ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी
23 नवंबर को भोपाल के आंबेडकर मैदान में अजाक्स के प्रांतीय सम्मेलन में IAS संतोष वर्मा ने कहा था कि आरक्षण तभी मिलना चाहिए जब उनके बेटे से ब्राह्मण समाज की लड़की का संबंध हो। इसी बयान ने उन्हें चर्चा में ला दिया।
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द