राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों के घर में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। यह क्षण उनके जीवन का उत्सव होगा।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 1 नवम्बर को 15 हजार से अधिक आवासों में ग्रह प्रवेश किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक उत्सवमय वातावरण रहेगा। नवनिर्मित घरों को दीपों से सजाया जाएगा, रंगोलियों से आंगन महकेंगे, और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राही अपने नए घरों में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आभार पत्र, स्मृति चिन्ह एवं खुशियों की चाबी भी सौंपी जाएगी।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में इस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और जनभागीदारीपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल ईंट और गारे का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द