हॉम्बले फिल्म्स लेकर आ रही है महावतार नरसिंह
मुंबई । भारतीय इतिहास और संस्कृति को नई जनरेशन से जोड़ने के लिए हॉम्बले फिल्म्स अब एक बेहतरीन एनिमेटेड सीरीज़ महावतार नरसिंह लेकर आ रही है। महावतार नरसिंह को लेकर फैंस के बीच एक नई उम्मीद और उत्साह देखा जा रहा है, खासकर इसके फर्स्ट लुक के बाद।
इस सीरीज़ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और यह भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित एक सिनेमेटिक यूनिवर्स की शुरुआत करेगा। महावतार नरसिंह एक नई शुरुआत है, जो भारतीय संस्कृति के अनमोल रत्नों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगी। सीरीज़ का पहला भाग भक्त प्रहलाद की कहानी पर आधारित है, जिसमें भगवान विष्णु नरसिंह अवतार लेकर बुराई का अंत करते हैं और मानवता को बचाते हैं। इस सीरीज़ का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक कहानियों से परिचित कराना है। प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, हमने अश्विन कुमार का विजन और क्लीम टीम की क्रिएटिविटी देखी और हम तुरंत ही इससे प्रभावित हो गए। यह सीरीज़ भारतीय संस्कृति की कहानियों से मेल खाती है, जिन्हें हम देशभर के दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। महावतार सीरीज़ भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखेगी। इस फिल्म का प्रीमियर हाल ही में प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई में इंडियन पैनोरमा सेक्शन के तहत हुआ, जिससे यह फिल्म और भी चर्चा में आ गई है। महावतार नरसिंह एक ऐसी एनिमेटेड फिल्म है जो न केवल भारतीय दर्शकों बल्कि दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव पेश करेगी।
इस फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, धार्मिक विश्वास और हमारी गहरी कहानियों को एक नए और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना है। इसे 3डी में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे यह फिल्म पूरे देश में व्यापक रूप से पहुंच सके। हॉम्बले फिल्म्स, जो पहले कांतारा, केजीएफ 1 एंड 2 और सलार: पार्ट 1 – सीज़फायर जैसी फिल्मों से जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है, अब महावतार नरसिंह के साथ दर्शकों को एक और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। इसके अलावा, हॉम्बले फिल्म्स कंतारा: चैप्टर 1 और सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम जैसी बड़ी फिल्मों के साथ भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित