इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हिजबुल्ला का बड़ा ड्रोन हमला
गाजा युद्ध के दौरान पहली बार लेबनान के हिजबुल्ला संगठन ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से बड़ा हमला किया। हिजबुल्ला ने ड्रोन की पूरी स्क्वाड्रन इजरायल पर हमले के लिए भेजी थी। इससे हुए जान-माल के नुकसान की अभी पुष्ट सूचना नहीं मिली है। वैसे इनमें से ज्यादातर ड्रोन को इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही मार गिराया।ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला गाजा के संगठन हमास के समर्थन में इजरायल पर आठ अक्टूबर, 2023 से लगातार हमले कर रहा है। इजरायल भी संगठन के लेबनान स्थित ठिकानों पर लगातार जवाबी हमले कर रहा है।इजरायली सेना ने सोमवार को हिजबुल्ला के कई ठिकानों को हवाई हमलों में भारी नुकसान पहुंचाने और उसके कमांडर अली हुसैन साबरा को मारे जाने की जानकारी दी है। इस बीच सीरिया में सरकार की सलाह के लिए नियुक्त ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर सईद अबयार की हत्या हो गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ