हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ ने भी जीता पुरस्कार
हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ ने भी पुरस्कार हासिल किया है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता पवन मल्होत्रा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। अभिनेता पवन कहते हैं, ‘सेना पर आधारित फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर मैं रोमांचित हूं।’
अभिनेता ने कहा, ‘मेरे लिए वर्दी हीरो है और मैं किसी को भी इसका अपमान करने की इजाजत नहीं देता। इसलिए, फौज की प्रशंसा करने वाली फिल्म में भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है और इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना, उस गर्व को दोगुना कर देता है। अभिनेता के अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कार बहुत बड़ा होता है और यह पीठ पर थाप की तरह होता है। यह बताता है कि आपके काम को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।बता दें कि फौजा हरियाणा के एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जिसके परिवार से लोग सेना में लंबे समय से सेवा देते आए हैं। अभिनेता पवन को इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। साल 1998 में हिंदी फिल्म ‘फकीर’ के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
कांग्रेस का राष्ट्रीय अभियान मप्र से शुरू करने के मायने
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में