आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने हासिल किया पहला स्थान
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ( को टी20 विश्व कप 2024 के खिताब जीतने के बाद तगड़ा फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या ने टी20I रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई और श्रीलंकाई टीम के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा से बादशाहत छीन ली। इस तरह हार्दिक पांड्या ने पहली बार आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक बैट और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या ने बल्ले से 144 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 रहा और गेंद से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट चटकाए। उन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका के फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन का विकेट लिया और ये मैच भारत के पक्ष में गया। फाइनल मैच के आखिरी ओवर में हार्दिक ने 2 विकेट लिए और भारत को ये जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या को आईसीसी से खास तोहफा मिला। आईसीसी टी20I ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नंबर-1 का टैग छीन लिया। इसके अलावा टी20I ऑलराउंडर रैंकिंग में मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ।
वहीं, T20I मेंस बॉलिंग रैंकिंग में एनरिक नॉर्खिया ने 7 स्थान की छलांग लगाई और दूसरा स्थान हासिल किया। बॉलिंग रैंकिंग के टॉप पर आदिल राशिद 718 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मौजूद है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया, उन्होंने 12 स्थानों की छलांग लगाई। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद