हैप्पीएस्ट माइंड्स 779 करोड़ में प्योरसॉफ्टवेयर का करेगी अधिग्रहण
नई दिल्ली। आईटी कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 779 करोड़ रुपये में प्योरसॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने 779 करोड़ रुपये की कुल खरीद पर प्योरसॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी हासिल करने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। हैप्पीएस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हैप्पीएस्ट माइंड्स परिवार में प्योरसॉफ्टवेयर दल का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि इस अधिग्रहण के जरिए हैप्पीएस्ट का लक्ष्य बीएफएसआई और स्वास्थ्य सेवा व जीवन विज्ञान क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना है। प्योरसॉफ्टवेयर का नोएडा में मुख्यालय है और इसकी वैश्विक स्तर पर उपस्थिति है। यह केंद्रित क्षेत्रों में वैश्विक उद्यमों के साथ साझेदारी करता है जिसमें बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाएं व बीमा (बीएफएसआई), स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान, खुदरा तथा रसद के साथ ही गेमिंग और मनोरंजन शामिल हैं।
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा