गुजरात जायंट्स की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल WPL 2024 से हुईं बाहर
गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को पुष्टि की कि स्टार ऑलराउंडर हरलीन देओल घुटने की चोट के चलते महिला प्रीमियर लीग से बाहर हो गई हैं। हरलीन देओल बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं। टीम ने हरलीन के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं।गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा, हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है।बयान में कहा गया है, अंतरिम रूप से भारती फुलमाली जायंट्स टीम में हरलीन की जगह लेंगी। 9 मार्च को खेले जाने वाले अगले मैच में वह टीम में शामिल होंगी। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।बता दें कि गुजरात ने आरसीबी को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर बनाया था। WPL के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात -1.278 के नेट रन रेट पर केवल 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल