कोठी नंबर 575 में ग्रेनेड हमला...अमेरिकी लिंक आया सामने
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में हुए ग्रेनेड हमले के केस को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सुलक्ष दिया है। इस हमले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार किया था।
वहीं, अब दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के दूसरे अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया हैं कि अमेरिका बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पशिया के लिए दोनों आरोपित काम कर रहे थे। बता दें कि इस ब्लास्ट के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हैप्पी ने इसकी जिम्मेदारी ले ली थी। जिसके बाद पुलिस को अमृतसर के पशिया गांव के रोहन मसीह पर शक हुआ। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर रोहन को गिरफ्तार कर लिया। रोहन से पूछताछ के बाद दूसरे अपराधी विशाल मसीह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सबसे पहले अमृतसर पहुंचे, उसके बाद दोनों ने अपने रास्ते बदल लिया। विशाल मसीह जम्मू-कश्मीर गया उसके बाद दिल्ली पहुंचा, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एलपीजी की कमी के बीच मैकेनिक की अनोखी जुगाड़ चर्चा में
भारत में बाल मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
सरगुजा में नकली गोल्ड से ठगी का बड़ा मामला
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की