सोने की कीमत में आई गिरावट, निवेशकों को मिल सकती है खरीदारी का मौका
देश में आम आदमी के सोना हाथों से फिसलता जा रहा है, क्योंकि इसकी कीमत एक लाख के पास पहुंच गई है। 3 जुलाई को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि, आज सोने की कीमत बीते दिन के मुकाबले कम हो गई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सुबह तक सोने के दामों में 600 रुपये की गिरावट आई है। इसी के साथ आज देशभर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,730 रुपये में मिल रहा है। यहां देखिए अलग-अलग शहरों में सोने की क्या कीमत है।
आज कितनी कम हुई कीमत?
कई दिनों बाद सोने की कीमत में कमी देखी गई है। लगातार बढ़ोतरी के बाद आज 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) की कीमत में करीब 600 रुपये की कमी आई है। इसी के साथ सोना 98,730 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपये की कमी के साथ प्रति 10 ग्राम 90,500 रुपये पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की बात करें, तो इसमें 450 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 74,050 रुपये में खरीदा जा सकता है।
किस शहर में क्या दाम?
दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,880 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 600 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 तक पहुंच गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 98,730 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,050 रुपये में खरीदा जा सकता है।
दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 98,880 रुपये है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,730 रुपये में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना 90,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,700 रुपये में खरीद सकते हैं।
पटना में कितनी कम हुई कीमत?
पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,780 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 600 रुपये की कमी देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,090 रुपये में मिल रहा है, जिसमें 450 रुपये की कमी देखी जा रही है। इसी के साथ एक बार फिर से दिन में सोने की कीमत में बदलाव होगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला