आठ हजार लोगों से 88 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
नोएडा । एलइडी विज्ञापन के माध्यम से दुकानदारों से 1.10 लाख निवेश कराकर 10-15 हजार प्रतिमाह मुनाफा देकर धोखाधड़ी मामले में आठ हजार लोगों से 88 करोड़ की धोखाधड़ी होने का अंदेशा है। भाजपा सोशल मीडिया व आईटी विभाग प्रमुख ताखा मंडल इटावा के साथ भी साढ़े 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर फेज वन थाने में 16 के खिलाफ धोखाधड़ी, न्यास भंग के नियमों का दुरुपयोग व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर मामले की जांच करा रही हैं। सुखवेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर 2023 में जुड़ने पर कंपनी में साढ़े 21 लाख रुपये का निवेश किया था। निवेश के एवज में धनराशि प्राप्त नहीं होने पर शिकायत की गई थी। शिकायत के दौरान हजारों लोगों के रुपये फंसे होने के बारे में पता चला था। उन्होंने जून 2024 में डीसीपी नोएडा, फेस वन थाना पुलिस व अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। सेक्टर 20 थाना के एक दारोगा ने भी शिकायत में अड़ंगा डाला। कंपनी की ओर से निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए प्रचार प्रसार भी किया गया। इसी झांसे में आकर निवेशक निवेश कर रहे हैं। निवेशक 1.10 लाख से लेकर कई स्लाट के आधार पर निवेश कर रहे हैं। सुखवेंद्र सिंह ने बताया कि वह कंपनी से दिसंबर 2023 में डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से जुड़े थे। अपने साथ 16 से ज्यादा जानकारों को निवेश कराया था। शुरुआत में दो दिन माह तक किराये के नाम पर धनराशि प्राप्त हुई। इस बीच कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से भी एलइडी व निवेश धनराशि मुनाफा प्राप्त होने को लेकर भी फीडबैक लिया था। उसके बाद धनराशि प्राप्त नहीं होने पर शिकायत करने पर टरकाया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित