चार गौ तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। बिहार के सीमावर्ती जिले में पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की सयुंक्त टीम ने रविवार रात चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक तस्कर ने भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस गिरफ्तार तस्कर के पास से तमंचा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक यादव ने कहा कि रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। तब पता चला कि वे प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे थे। तस्करों ने मोहब्बतपुर गांव में सड़क किनारे पुराने खंडहर के पास बोरो में और स्कूटी की शीट के नीचे मांस छिपाया था। इनकी निशादेही पर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इसी दौरान एक तस्कर चुन्नू कुरैशी निवासी मसौउदपुर थाना शादियाबाद पुलिस को धक्का देकर पुराने खंडहर की ओर भागने लगा। झांड़ियों में पहले से छिपाकर रखे असलहे से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी उसे गिरफ्तार कर सीएचसी मनिहारी भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में चुन्नू कुरैशी, सेराज अहमद निवासी मसौउदपुर थाना शादियाबाद, शादाब आलम निवासी तुलसीपुर तेलपुरा थाना कोतवाली और मोहम्मद राजा कुरैशी निवासी निगाहीबेग खुदाईपुरा थाना कोतवाली शामिल हैं।
गाजीपुर में इसी साल जनवरी में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के माढूपुर मोड़ पर पुलिस की बदमशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश समेत 2 पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया था। मौके से पुलिस ने कंटेनर में लदे 21 गौवंश बरामद किये थे। पकड़े गये गौ तस्कर कंटेनर मे गौवंशों को लाद कर ले जा रहे थे। जुलाई 2024 में दिलदारनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर के रूप में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। गाजीपुर बिहार का सीमावर्ती जिला है। इसलिए आए दिन शराब और पशुओं की तस्करी के मामले पुलिस की ओर से उजागर किए जाते रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित