बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। असलम ने 7 सितंबर 2022 को अपने साथियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट के जरिए करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उन्होंने जमीन के मालिक आदिल रजा से कब्जे को छोड़ने के बदले दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उनके खिलाफ 2022 से एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल रहा था। पिछले साल तीन सितंबर को पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके साथी जुनैद टाटा और जुबेर टाटा के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। असलम चौधरी ने 12 बीघे जमीन का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर वाद दाखिल किया था। 7 जुलाई 2022 को असलम चौधरी अपने बेटे शाहनवाज और तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इसकी सूचना मिलने पर जमीन के मालिक आदिल राजा ने विरोध किया। असलम चौधरी और उनके बेटे शाहनवाज पर आरोप है कि उन्होंने आदिल राजा और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग भी की। पुलिस के मौके से पहुंचने से पहले असलम चौधरी अपने साथियों के साथ फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। इसके बाद पुलिस आयुक्त में मामले में हस्तक्षेप करते हुए असलम चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित