चमकती लाइटों ने पुलिस की परेड कराई
जयपुर । जयपुर में नाहरगढ़ पहाड़ी पर आधी रात चमकती लाइटों ने पुलिस की परेड करा दी। लोगों ने सूचना दी कि पहाड़ी पर दो लड़के फंसे हैं जो मोबाइल की टॉर्च जलाकर इशारा कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम रवाना हुई। टीम को पहाड़ी पर रेडियम लगी दो पतंगें मिली। तब टीम ने राहत की सांस ली।
दरअसल जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में भट्टा बस्ती थाने में लोगों ने रात को पुलिस को सूचना दी कि नाहरगढ़ पहाड़ी पर दो लड़के फंसे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम भट्टी बस्ती पहुंची। फिर वहां से देखा तो तो पहाड़ पर दो लाइट जल रही थीं। लग रहा था कि दो युवक मोबाइल टॉर्च जलाकर इशारा कर रहे हैं। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने रात में अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। फिर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा। सिविल डिफेंस मौके पर पहुंची और अंधेरे में रात में नाहरगढ़ फोर्ट की दीवार से रस्सियों के सहारे नीचे उतरी। जहां लाइट जल रही थी वहां टीम के लोग पहुंचे तो पता चला कि रेडियम की दो पतंगें वहां झाड़ियों में फंसी थीं इन पर लाइट पड़ने पर ही वे चमक रही थीं। पतंग होने की पुष्टि होने पर सिविल डिफेंस और पुलिस अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन