चार मंजिला इमारत बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक किया संघर्ष
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार को अचानक एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
भारती टावर में लगी आग
भारती टावर एक मार्केट में बड़ी आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी हुई आग ने धीरे-धीरे पूरी मार्केट को काबू में कर लिया जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी। आग लगने से लगभग 10 से अधिक दुकानों में रखा हुआ सामान पुरी तरह से जलकर खाक हो गया।
रेस्क्यू कर निकाले गए लोग
बिल्डिंग में ऊपर एक परिवार रहता था। आग लगने की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू करके घर से बाहर निकाला गया। इतनी भयानक थी कि शहडोल जिले की सभी नगर पालिकाओं की फायर ब्रिगेड सहित अनूपपुर और उमरिया जिले की फायर ब्रिगेड की की टीम को आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। आग लगने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर केदार सिंह और पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी पर मौके पर पहुंचे।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। भारती टावर चार मंजिला बिल्डिंग हैं। सीढ़ियों में आग लगने के कारण यहां रहने वाले लोग फंस गए। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने कहा- आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जाएगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा