गाजियाबाद: पिता ने बेटी के साथ रेप कर हत्या की, पड़ोसी को फंसाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद उसकी हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध को लेकर आस-पास के लोगों में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान सिंह गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके का रहने वाला है. आरोपी ज्ञान सिंह अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी अपराध को छुपाने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला शांति देवी पर झूठा आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत जहरीला खाना खाने से हुई है.
आरोपी ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया था कि 12 मार्च को शांति देवी द्वारा दी गई कढ़ी खाने के बाद उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. इसके अलावा उसकी पत्नी और अन्य पांच बच्चे भी बीमार पड़ गए. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पड़ोस की एक महिला पर जहर देने का आरोप लगाते हुए झूठी कहानी गढ़ी.
पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी की शिकायत पर पहले शांति देवी को गिरफ्तार किया गया था. पीड़ित बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीड़ित बच्ची के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को घर ले आए. हालांकि, पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई. इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया.
आरोपी ने कबूला अपना गुनाह
सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी ज्ञान सिंह को 17 मार्च को सेवा धाम में जीडीए पार्क के पास से गिरफ्तार किया. इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 12 मार्च की रात उसने अपनी बेटी के साथ अनाचार किया और फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने के लिए पड़ोसन शांति देवी पर झूठा आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस जांच में सच सामने आने के बाद अब शांति देवी को निर्दोष मानते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”