सीवर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत
कानपुर| में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन इलाके अंतर्गत सीवर टैंक की सफाई करने उतरे पिता और पुत्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, जावेद और उनका पुत्र आकिब कल्याणपुर क्षेत्र में एक सीवर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस का प्रभाव इतना तीव्र था कि दोनों मजदूर देखते ही देखते बेहोश हो गए। जब काफी देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
पुलिस ने आनन फानन हैलट अस्पताल पहुंचाया
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ सीएफओ दीपक शर्मा, डीसीपी, एसीपी, स्थानीय थाना प्रभारी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए हैलट अस्पताल भेजा गया।
प्रथम दृष्टया जहरीली गैस से मौत
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पिता-पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर के एसीपी आशुतोष यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण सीवर टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस का रिसाव लग रहा है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार