किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
लखनऊ । राजधानी के बंथरा थाना अंतर्गत नानामऊ गांव में मंगलवार देर रात काशी विश्वनाथ से दर्शन कर घर लौट रहे किसान मखौल (65) की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। किसान के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कंजा खेड़ा चौराहे पर शव को रखकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक, नानामऊ गांव निवासी किसान मखौल की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद परिजनों ने मोहान रोड स्थित बनी मार्ग के पास कंजा खेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया था। बेटे पप्पू ने गांव के कुछ युवकों के खिलाफ पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। उनका आरोप है कि गांव के युवकों ने पिता जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। लिखित शिकायत में बेटे ने बताया कि पांच दिन पूर्व पिता मखौल गांव के रहने वाले सुनील यादव के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर घर लौट रहे। तभी रास्ते में हत्यारोपियों ने पिता की गांव के बाहर हत्याकर शव को तलाब के पास फेंक दिया था। आरोप है कि इस हत्याकांड के पीछे सुनील और उसके साथियों का हाथ है। इलाके अलावा हरौनी चौकी में तैनात सिपाही की मिलीभगत से हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित