फैंस ने सौरव गांगुली को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली का जन्म आठ जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव भारत के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दादा के नाम से मशहूर गांगुली को उनके जन्मदिन पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं। पूरE क्रिकेट जगत गांगुली को जन्मदिन विश कर रहा है।
गांगुली ने 1996 में टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर शतक जमाया था। यहां से गांगुली ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार रन करते गए और आगे बढ़ते रहे। आगे चलकर वह टीम के कप्तान बने और अपनी कप्तानी में टीम को साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए। इस दौरान उनके ओपनिंग पार्टनर रहे सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में गांगुली को बधाई दी है।
ऑफ साइड का गॉड
गांगुली की बल्लेबाजी शानदार थी। वह ऑफ साइड में खेलने के माहिर थे और लाजवाब शॉट लगाते थे। इसलिए उन्हें ऑफ साइड का भगवान कहा जाता था। इसी बात को ध्यान में रखकर सचिन ने अपने जिगरी दोस्त को बधाई दी है। सचिन ने एक्स पर गांगुली के साथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "आपको ऑन साइड से जन्मदिन की बधाई भेज रहा हूं। उम्मीद है कि ये आपको ऑफ साइड पर मिल जाएंगी।"
कैफ ने दी बधाई
गांगुली ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। उनमें से ही एक थे मोहम्मद कैफ। कैफ ने युवराज सिंह के साथ मिलकर भारत को साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी का ऐतिहासिक फाइनल जिताया था। इसी मैच में गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टीशर्ट उतार दी थी। कैफ ने गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, "हमारे हमेशा युवा रहने वाले कप्तान सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई। इनका जोश कभी कम नहीं होता। हैप्पी बर्थडे दादा। स्वस्थय रहें, और जैसे हैं वैसे रहें।"
प्रिंस ऑफ कोलकाता
सौरव गांगुली कोलकाता के राजघराने से आते हैं और इसलिए उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता कहा जाता है। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें महाराजा स्टाइल में विश किया है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर उनकी एक फोटो लगाई है जिसमें वह महाराज की तरह तैयार होकर सिंहासन पर बैठे है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, "महाराजा, दादा, प्रिंस ऑफ कोलकाता। हैप्पी बर्थडे, सौरव गांगुली।"
हमेशा रहेंगे प्ररेणा
बंगाल के दिग्गज बल्लेबाज और गांगुली को अपना आदर्श मानने वाले मनोज तिवारी ने भी गांगुली को विश किया है। मनोज तिवारी ने लिखा, "आप हमेशा प्ररेणा थे, हैं और रहेंगे। लव यू दादा और जन्मदिन की शुभकामनाएं।"
मुनाफ पटेल ने दी बधाई
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी सौरव गांगुवी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "आज भारतीय क्रिकेट जहां है उसमें बहुत बड़ा हाथ इस खिलाड़ी का रहा है। महान सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?