मथुरा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन खुदाई बनी काल, 6 मकान गिरे, रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक साथ 6 मकानों के भरभराकर गिरने का मामला सामने आया है. मलबे के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. अचानक मकानों के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बाड़े में (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी. इस दौरान यह हादसा हो गया.
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां कच्ची सड़क पर बने 6 मकान अचानक भरभराकर गिर गए. यह मकान कच्चे टीले पर बने हुए थे. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
अचानक भरभरा कर गिरे 6 मकान
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे ये हादसा हुआ. अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. अभी भी 10-12 लोगों के दबे होने की खबर है. मलबे मे दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है.
सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची हैं. रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है.
जेसीबी से चल रही थी खुदाई
सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्टी के टीले पर बने हुए थे. लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमी) में JCB से खुदाई चल रही थी. तभी अचानक मिट्टी धसी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए.
लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया हो. लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला. वहीं पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटने की जांच में जुट गई है.
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान