EOW की बड़ी कार्रवाई: पीडब्ल्यूडी का एसडीओ घूस लेते पकड़ाया
ग्वालियर: EOW ग्वालियर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD विजयपुर जिला श्योपुर के SDO देवदत्त शर्मा को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। SDO यह रिश्वत राशि रेस्ट हाउस मरम्मत कार्य का भुगतान करने की एवज में ले रहा था. EOW आरोपी SDO के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि फरियादी देवेंद्र धाकड़ और राजपाल धाकड़ द्वारा लिखित शिकायत में बताया गया था कि उनकी रामलला कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर फर्म को वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग विजयपुर के रेस्ट हाउस मरम्मत कार्य का टेंडर ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से मिला था। जो करीब 06 लाख रुपए था, जिसका संपूर्ण कार्य उनके द्वारा फरवरी 2025 में ही पूरा कर दिया गया था, लेकिन भुगतान के समय SDO लोक निर्माण विभाग विजयपुर देवदत्त शर्मा और सब इंजीनियर शैलेंद्र पचौरी द्वारा कार्य का भुगतान करवाने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। जिस पर 30 हजार रुपए देने पर सहमति बनी, जिसमें से 5 हजार रुपए मैं पहले ही दे चुका हूं तथा 25 हजार रुपए सोमवार को देने हैं।
शिकायत पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तोमर ने निरीक्षक योगेंद्र दुबे के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई के लिए टीम गठित की। सोमवार को जैसे ही लोक निर्माण विभाग विजयपुर जिला श्योपुर के एसडीओ देवदत्त शर्मा व प्राइवेट इंजीनियर धमेंद्र गुप्ता को उनके निवास शासकीय क्वार्टर क्रमांक एच-2 पर 25 हजार रुपए की रिश्वत दी, वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जिस पर अपराध क्रमांक-35/2025 धारा-7 बीआरएनआईए 1988 संशोधित अधिनियम 2018 का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
मानसून में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
कल होगी SBI Funds IPO की लिस्टिंग? GMP ने बढ़ाई हलचल, जानें संभावित मुनाफा
वांगचुक के अनशन पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का फीफा अवतार, लियोनल मेसी को सपोर्ट करते वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
जिंदगी से हारकर उठाया खौफनाक कदम, पति-पत्नी ने खाया जहर; एक की मौत, जांच जारी
कोलकाता वापसी पर फिर छिड़ा विवाद, तस्लीमा नसरीन ने वामपंथियों पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान से साउथ चाइना सी तक बढ़ता तनाव, ASEAN बैठक में वैश्विक चुनौतियों पर मंथन
रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा
8 साल बाद उसी जगह पहुंचे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के इमोशनल मैसेज ने खींचा ध्यान
अस्पताल में नर्स की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जहरीली ड्रिप लगाकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट