आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का एक्शन
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकी बना निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। आयोग 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति, नकदी और अन्य सामान जब्त कर चुका है। यह आंकड़ा 16 मार्च से एक अप्रैल तक का है।
अब तक इतनी शिकायतें मिलीं
छत्तीसगढ़ में अब तक आचार संहिता की कुल 217 शिकायतें मिल चुकी हैं। सी-विजिल एप के माध्यम से ये शिकायतें की गई हैं। चुनाव आयोग ने 149 शिकायतों पर एक्शन लिया है। इस बीच आयोग ने चार लाख से ज्यादा बैनर-पोस्टरों को हटाया है। वहीं कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत दे सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ का दावा- भारत के हमले से पस्त हुआ पाकिस्तान
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें
मुश्किल में सफर: काशी से बंगलूरू और नवी मुंबई की उड़ानें फुल
लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस