ड्रोन पॉयलॉट का प्रशिक्षण देगा आर्थिक स्वावलंबन
वाराणसी । हाल ही में वाराणसी में आयोजित नेशनल सीड कांग्रेस में खेती में उपयोग किए जाने वाले बड़े ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था। कृषि ड्रोन का निर्माण स्काई लाइट गोवा की कंपनी ने तैयार किया है। इस कंपनी के अधिष्ठाता और स्टॉल मैनेजर निकुंज बाजोरिया ने बताया कि इस ड्रोन के छिड़काव की क्षमता 7 मिनट में 1 एकड़ की है। इसके माध्यम से वॉटर सॉल्युबल मटेरियल, डेंगू के लारवा को मारने की दवा, खाद एवं पेस्टिसाइड, मलेरिया की दवा का छिड़काव किया जाता है। इस ड्रोन के माध्यम से जंगल में लगे आग में पानी का भी छिड़काव किया जा सकता है। इसकी कैपेसिटी 16 लीटरकी है। इस ड्रोन की कीमत 10. 90 लाख है। यह ड्रोन बैटरी चालित है। कंपनी द्वारा डीजीसीए द्वारा प्रमाणित ड्रोन पॉयलॉट की एक ट्रेनिंग कोर्स चलाया जा रहा है, जिससे युवा सिख कर आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त कर सकते हैं।
नेशनल सीड कांग्रेस में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा नये प्रजाति के अनुसन्धान किये गये बैगन और मिर्च की प्रजाति का भी प्रदर्शन किया गया था। बैगन में काशी हिमानी, काशी मोदक, काशी संदेश, काशी मनोहर, काशी तरु, काशी नंद इत्यादि एवं मिर्ची में काशी सिंदूरी, A2, काशी गरिमा, काशी गौरव,काशी सुर्ख,काशी रत्न, काशी आभा, काशी तेज, सीसीएस 13, काशी अनमोल इत्यादि 10 प्रकार की वैरायटी का प्रदर्शन किया गया था।
संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर इनदीवर प्रसाद ने बताया कि संस्थान द्वारा पोमेटो और ब्रोमैटो 2 तरह की प्रजातियां का विकास किया गया है जिसमें एक साथ एक जड़ में दो सब्जियाँ उगायी जा सकती हैं। संस्थान द्वारा हाल ही में देश भर से आए 7000 किसानों को कृषि का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें 120 तरह के प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें जिला कृषि अधिकारी तथा कृषि से जुड़े अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी थे।
नेशनल सीड कांग्रेस में कुल 29 स्टाल लगाए गये थे जो कृषि इंजीनियरिंग, पेस्टिसाइड,कृषि यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मल्टीग्रेन, सोलर, कृषि उत्पाद इत्यादि से जुड़े थे।
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत