डीएम ने किया विकास कार्यों और विद्यालय का निरीक्षण
हाथरस । तहसील समाधान दिवस के बाद डीएम ने विकास खण्ड सासनी के प्राथमिक विद्यालय नगला मिश्रिया का निरीक्षण किया। और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों की शैक्षिक योग्यता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 65 छात्र-छात्राए उपस्थित पाये गए। डीएम ने प्रधानाचार्या को छात्र-छात्राओं की उपस्थित शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम पंचायत हर्दपुर में मनरेगा अन्तर्गत (मरघट वाली) पोखर की खुदाई कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया और संबंधित अधिकारियों को परियोजना को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। और अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा श्रमिकों को लगाते हुए अवशेष कार्य को पूर्ण कराने तथा मनरेगा मजदूरों का भुगतान ससमय करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को समय पर और सही तरीके से पूरा किया जाए ताकि ग्रामीण इलाकों में जल संकट को दूर किया जा सके। डीएम ने गांव बसगोई में कार्यदायी संस्था द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों यथा पाइप लाइन, गृह जल संयोजन, ट्यूबेल की स्थापना एवं ओवरहेड टैंक निर्माण आदि कार्यो का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग पूर्ण कर जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पर शेष रह गये कार्यों को तीव्रगति से पूर्ण कराने एवं ग्रामों में पेयजल आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी, तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी, लिा बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड श्क्षिा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ मनरेगा, ग्राम प्रधान, सहायक अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, कार्यदायी संस्था प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध