उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण समपन्न
शहडोल : जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी सावित्री सोनी ने जानकारी दी है कि उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत डाईट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण मे जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी सावित्री सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार सभी के लिए शिक्षा अन्तर्गत 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों को साक्षर करने हेतु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें 15 वर्ष से उपर के ऐसे असाक्षर जो किसी कारण औपचारिक शिक्षा ग्रहण नही कर पाये है या जिनके पास साक्षर होने का कोई प्रमाण पत्र नही है, उन्हे जिले के समस्त ब्लाक में संचालित सामाजिक चेतना केन्द्रों में अक्षर साथियों के माध्यम से अक्षर ज्ञान व साक्षर कर जिले में आयोजित मूल्यांकन परीक्षा जो कि वर्ष में दो बार आयोजित कराई जाती है। शामिल कराकर साक्षरों को उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र किया जाता है। उन्होनें बताया कि जिले में अभी तक तीन मूल्यांकन परीक्षाओ में 47489 नवसाक्षर सम्मिलित हुए जिसमें 46022 नवसाक्षर उत्तीर्ण हुए। जिले में अभी तक 137422 असाक्षर शेष है। जिन्हे 2027 तक पूर्ण साक्षर किया जाना हैं आगामी सितम्बर 2024 की मूल्यांकन परीक्षा में जिले मे 29100 नवसाक्षरों को परीक्षा मे शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें व्यौहारी को 6000, जयसिंहनगर 6100,गोहपारू 3000,बुढार 7000 एवं सोहागपुर 7000 नवसाक्षरो को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रषिक्षण में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, प्राचार्य डाईट रमाशंकर गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध