जिला स्तरीय साले क्रीडा प्रतियोगिता हुई संपन्न
कोरबा, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के आदेश अनुसार 6 सितम्बर को प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में जिला स्तरीय साले क्रीडा प्रतियोगिता सोपान क्रमांक 13 के अंतर्गत कबड्डी बालक//बालिका 19 वर्ष सॉफ्ट बाल बालक/बालिका 14 एवं 19 वर्ष हॉकी बालक/बालिका 19 वर्ष बास्केटबॉल बालक/बालिका 19 वर्ष तैराकी बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष एवं वाटर पोलो बालक 19 वर्ष की प्रतियोगिता संपन्न हुई।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन टी.पी. उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के दिशा-निर्देशन, संयोजक प्राचार्य रणधीर सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.पी. नगर कोरबा के संयोजक तथा के.आर. टंडन सहायक जिला क्रीडा अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा के मार्गदर्शन मे संपन्न हुई।उक्त प्रतियोगिता को संपन्न कराने में राजेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना सचिव स्विमिंग एसोसिएशन, गुलशन राजपूत तैराकी हेड कोच खेल एकेडमी एवं व्यायाम शिक्षक, रुपिन राज तैराकी कोच खेल एकेडमी, क्रीड़ा प्रभारियों साथ-साथ खेल जगत के साथियों ने मिलकर खेल प्रतियोगिता को संपादित कराने में योगदान दिया। मुख्य रूप से खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने मे सनी कैवत्य, राजेश फ्रैंकलिन, देवेंद्र महतो, धर्मेंद्र चौहान श्रीमती सावित्री डडसेना, सुमित सिंह, अजीत शर्मा, राजेश पांडे, कुमारी ममता मंनेवार, मानस केसरवानी, गोपाल दास महंत, चितरंजन, श्यामलाल कंवर, प्रवीण राजपूत, अनुराग देवांगन, कौशल प्रसाद सोनवानी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। जिनके सहयोग से उपरोक्त खेल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार