मंदसौर मे जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई संपन्न
मंदसौर : कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला स्तरीय जनसुनवाई आज गरोठ तहसील कार्यालय में आयोजित की। मौके पर ही आम जनता की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर यादव ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारे की जो शिकायते हैं, उनका तुरंत मौके पर जाकर निराकरण करें। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, जिलाधिकारी, विकास विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद थे।जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने कब्जा छुड़वाने के लिए आवेदन दिया।
जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए की, इस संबंध में तुरंत कार्यवाही करें। सीमांकन की एक भी शिकायत लंबित न रखें। एक दिव्यांग जन द्वारा पेंशन न मिलने, राशन न मिलने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि तुरंत पेंशन स्वीकृत करें तथा जिला आपूर्ति विभाग जांच कर राशन प्रदान करें। राजस्व अधिकारियों को कहा कि जहां पर सीमांकन संभव नहीं है, उस स्थिति में शिकायत कर्ता को लिखित में जानकारी दें। रास्ते पर अतिक्रमण के संबंध में किसानों के द्वारा आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए की तुरंत जांच कर रास्ते से अतिक्रमण हटाए। जिससे किसान सुचारू रूप से अपने खेत तक जा सके। एक महिला द्वारा पट्टा निर्माण के लिए आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने सीएमओ गरोठ को निर्देश दिए की पट्टे के संबंध में जांच कर आगामी कार्यवाही करें। एक किसान द्वारा आवेदन दिया गया कि उसको किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही हैं , जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए की जांच कर किसान सम्मान निधि की नियमानुसार राशि प्रदान करें।
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम