दिनेश कार्तिक ने IPL से लिया संन्यास
आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी की हार के बाद टीम का सफर समाप्त हो गया। इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल से संन्यास की तैयारी कर ली है। चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान ही दिनेश कार्तिक ने इसकी पुष्टी कर दी थी। मैच के बाद उन्हें साथी खिलाड़ियों से गार्ड ऑफ ऑनर मिला। उन्होंने अपने दस्ताने उतारकर अभिवादन स्वीकार किया।
एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 172 रन बनाए थे। टीम की तरफ से रजत पटीदार ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने अपने आखिरी आईपीएल मुकाबले में 11 रन की पारी खेली।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर
दिनेश कार्तिक ने साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ( दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। 2010 तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कार्यकाल के बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स, 2011), मुंबई इंडियंस (2012-13), 2014 में फिर से दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2015), गुजरात लायंस (2016-17), कोलकाता नाइट राइडर्स (2018-21) के साथ जुड़े। साल 2022 में वह वापस आरसीबी में शामिल हो गए।
साल 2013 में जीती है आईपीएल ट्रॉफी
दिनेश कार्तिक साल 2013 में मुंबई में रहते हुए आईपीएल खिताब भी जीता था, जो उनका आज तक का एकमात्र आईपीएल खिताब है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी के दौरान प्लेऑफ में भी पहुंचाया था। दिनेश कार्तिक ने 257 आईपीएल मैच खेल हैं। इस दौरान 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन रहा है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी