सुदूर वनांचल की दीदियां बनीं मिसाल
कोरिया : कोरिया जिले के सोनहत जनपद के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत लटमा की महिलाएं अब प्लास्टिक कचरे से कमाई कर रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्थापित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई से अब तक 23 टन प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया गया है, जिसमें से 12 टन कचरे को प्रोसेस कर रीसाइक्लिंग के लिए बेच दिया गया है। इससे 80 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।
इस योजना का संचालन ग्राम की स्व सहायता समूह की चार महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें स्थानीय लोग अब ‘स्वच्छता दीदी’ के नाम से जानते हैं। न केवल उन्होंने रोजगार पाया है, बल्कि ग्राम पंचायत को भी 5,000 रुपए की आमदनी हुई है।
कबाड़ से कमाई
जनपद पंचायत सोनहत की सभी 42 ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया जाता है। इसके लिए 6 रूट तैयार किए गए हैं। हाट-बाजार, ढाबा, होटल, दुकान और पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक एकत्र कर लटमा स्थित केंद्र में लाया जाता है। यहां कचरे को प्रोसेस कर रीसाइक्लिंग के योग्य बनाया जाता है। प्रसंस्कृत प्लास्टिक को श्याम ट्रेडर्स (कोरबा) और जायसवाल ट्रेडर्स (चिरमिरी) जैसी कंपनियों को बेचा जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय कबाड़ियों को भी यूनिट से जोड़ा गया है, जिससे विक्रय प्रक्रिया को और गति मिली है।
गांधी जयंती पर हुई थी शुरुआत, अब बन रहा मॉडल
इस केंद्र की शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर की गई थी। इसका संचालन पीपीपी मॉडल के तहत किया जा रहा है। केंद्र की प्रोसेसिंग क्षमता 2 टन प्रतिदिन है। अब-तक यहां से 9 टन प्लास्टिक बेचा जा चुका है, जबकि 3 टन स्टॉक में रखा गया है, जिसे जल्द ही विक्रय किया जाएगा।
महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता
इस पहल से स्वच्छता दीदियों को 12,000 रुपए तक का सीधा लाभ मिला है। प्लास्टिक विक्रय से अन्य पंचायतों की महिलाओं को भी लाभ हो रहा है। यह पूरी प्रणाली एक सतत और लाभकारी मॉडल के रूप में उभर रही है, जिसे जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी लागू करने की तैयारी है।
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज