पूजा करके लौट रहे श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या
कासगंज । नवरात्र के दौरान मंदिर से पूजा कर लौट रहे 35 वर्षीय श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों का एकत्रित कर लिया है। डॉग स्क्वायड टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। इधर घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम बकराई निवासी उदय प्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह सोमवार की सुबह लगभग साढे पांच बजे गांव के ही देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करने गए थे। लगभग छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि उदय प्रताप का लहुलूहान शव मंदिर के समीप रास्ते में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा है, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है।
दिल दहला देने वाला मामला: घर में पड़ी रही मां की लाश, बच्चों ने सच मानने से किया इनकार
कोविड जैसे लक्षण फिर दिखे, तेज बुखार और सांस की दिक्कत वाले मरीजों की संख्या में इजाफा
IND vs SA: मोर्कल ने वानखेड़े और मोटेरा की पिच का बचाव किया, बोले- क्यूरेटर ने सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार किया
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी भारत की चिंता, हार्दिक के शॉट पर घायल हुआ ये तेज गेंदबाज
सपनों पर सियासत का वार: बांग्लादेश के विश्वकप बहिष्कार पर फूटा कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल को ठहराया जिम्मेदार
छतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
पीएम मोदी के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज, गहलोत ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट और पंचायत चुनाव को बनाया मुद्दा