प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली-मुंबई और RCB की टीम
विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ RCB की टीम खिताब जीतने की दौड़ में बन हुई है. यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. टूर्नामेंट का एक लीग मैच बचा हुआ है, जो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात की टीम के बीच होने वाला है. इस मैच का नतीजा आते ही एक टीम सीधे फाइनल में एंट्री ले लेगी.
ऐसे होगा पहले फाइनलिस्ट का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स (नंबर-1) और मुंबई इंडियंस (नंबर-2) की टीमें अंकतालिका में टॉप-2 पर कायम हैं. मुंबई इंडियन अपने सभी 8 लीग मैच खेलकर 5 जीत के साथ 10 अंक जुटाने में कामयाब हुई. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के साथ अपना आखिरी मैच खेलना है. दिल्ली की टीम के 7 मैचों में 10 अंक हैं. अगर टीम गुजरात पर जीत दर्ज करने में कामयाब होती है तो वह सीधी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी. दिल्ली के 12 अंक हो जाएंगे और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनती है. वहीं, अगर दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा तो मुंबई और दिल्ली, जिसका बेहतर रनरेट होगा, वो टीम पहली फाइनलिस्ट बनेगी, क्योंकि दोनों के 10-10 अंक ही रहेंगे.
एलिमिनेटर मैच से मिलेगा दूसरा फाइनलिस्ट
वहीं, दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाले आखिरी लीग मैच के बाद जो टीम दूसरे पायदान पर रहेगी. उसका सामना एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. स्मृति मंधाना की RCB के सभी 8 लीग मैच खेलकर 4 जीत के साथ 8 अंक हैं और टीम तीसरे नंबर पर है. एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, टूर्नामेंट का खिताबी मैच 17 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। WPL 2023 में दिल्ली और मुंबई के बीच खिताबी जंग हुई थी, जिसमें जीत मुंबई की हुई.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला