दीपिका पादुकोण ने ट्रोलिंग के बीच शेयर किया पोस्ट
मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण के घर इस साल किलकारियां गूंजने वाली हैं. दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण मुंबई में वोटिंग के दौरान अपना वोट डालने निकलीं थीं, इसी दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप पहली बार नजर आया था. लेकिन सोशल मीडिया पर जहर घोलने वाले लोगों ने प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को लेकर फूहड़ बातें करनी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने हद ही कर दी और एक्ट्रेस के बेबी बंप को फेक तक कह डाला. दीपिका पादुकोण ने इन्हीं भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है.
दीपिका ने शेयर किया पोस्ट
दीपिका पादुकोण ने बीती शाम अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट किया है. जहां दीपिका पादुकोण ने लिखा- 'हाय, मैं कल (आज) लाइव आ रही हूं...तो बने रहिए! ओके बाय...' दीपिका पादुकोण ने लाइव सेशन पर इसके अलावा किसी तरह की डिटेल्स नहीं दी हैं. दीपिका पादुकोण के यह पोस्ट शेयर करते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है, लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस आखिर लाइव में क्या कहने वाली हैं.
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण के लिए साल 2024 खास होने वाला है. दीपिका पादुकोण आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थीं. तो वहीं अब जल्द ही एक्ट्रेस 'कल्कि 2898 एडी' में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी. 'कल्कि 2898 एडी' के बाद दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी. 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण लेडी कॉप अवतार में नजर आएंगी. दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्ट्रेस के फैंस खूब एक्साइटेड हैं.
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट