नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
अबुजा । मध्य नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट मैनेजमेंट एजेंसी के चीफ अब्दुल्लाही बाबा-आराह ने बताया कि गुरुवार को करीब 17 और शव बरामद किए गए हैं, जिसमें से छह शुक्रवार की सुबह मिले।
इसके पहले नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने कहा कि 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव के पलटने के बाद कम से कम 25 शव बरामद होने की पुष्टि हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि नाइजर नदी में एक नाव के पलट जाने के बाद 150 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। यह घटना मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जेब्बा बांध के पास हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया था कि पीड़ित एक धार्मिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि नाव पर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे। दुर्घटना का सही कारण अभी भी जांच के दायरे में है।
बाबा-आराह ने बताया कि लापता लोगों को खोजने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस बीच, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूए) को नाइजर और पूरे देश में नाव दुर्घटनाओं की जांच करने और इस तरह की घटनाओं रोकने के लिए तैयारी करने का आदेश दिया।
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने एनआईडब्ल्यूए को अंतर्देशीय जल की निगरानी के दायरे का विस्तार करने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और रात में नौकायन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाया जा सके। नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी गलतियों के कारण होती हैं।
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ