जलाशय में मिली लाश, पुलिस ने कराई फॉरेंसिक जांच
राजनांदगाव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित पनियाजोब जलाशय एक युवक का शव में मिला है। सड़ी-गली अवस्था में मिले इस शव की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर मौत की असल वजह पता लगाने जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पनियाजोब जलाशय में पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। जिसकी शिनाख्ती पुलिस ने डोंगरगढ़ के कबरबला चौक निवासी थामस नायगम के रूप में की। बताया जा रहा है कि मृतक 17 अक्टूबर को काम पर जाने घर से निकला था। दो-तीन दिनों से वह लापता था।
पुलिस ने इस मामले में परिजनों के रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की थी, तब से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार सुबह पनियोजाब बांध में एक शव तैरते देखकर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पानी में डूबे रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। परिजनों को पोस्टमार्टम के पश्चात शव सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल
डोंगरगढ़ में सिलेंडर संकट, नवरात्र से पहले होटल कारोबार पर खतरा
पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरा टीम इंडिया का पूर्व स्टार, भारतीय जनता पार्टी ने दिया टिकट
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
विदेश मंत्री ने FTA को बताया रिश्तों में नई दिशा