एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अदालत ने दी विदेश यात्रा की अनुमति
सुशांत सिंह राजपूत का साल 14 जून 2020 में निधन हुआ था। एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार ने कथित रूप से रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। लंबी जांच-पड़ताल के बाद एक्ट्रेस को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
हालांकि, 28 दिनों के बाद उन्हें जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती की विदेशी यात्रा पर भी कोर्ट में रोक लगा दी थी,लेकिन अब इस मामले में एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि मुंबई की विशेष अदालत से उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति मिल गयी है।
रिया चक्रवर्ती इस महीने के अंत में करेंगी विदेश यात्रा
मुंबई की एक विशेष अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आरोपित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा की अनुमति दे दी। अदालत ने उन्हें होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने की भी अनुमति दी। एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के न्यायाधीश केपी क्षीरसागर ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली।
अदालत ने उसके भाई और मामले में सह अभियुक्त शौविक चक्रवर्ती द्वारा दायर एक समान आवेदन को भी अनुमति दे दी।रिया को इस मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद बांबे हाई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी। इस मामले में रिया के अलावा उसके भाई शौविक और कई अन्य लोग भी आरोपित हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल