तारबहार अंडरब्रिज का निर्माण कार्य हुआ पूरा
बिलासपुर । रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास नवाचार, नेटवर्क क्षमता में विस्तार तथा अधोसंरचना विकास हेतु अनेकों कार्य किए जा रहे हैं जिससे यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल परिचालन और भी संरक्षित एवं निर्बाध गति से परिचालित किया जा सकेगा। इसी क्रम में समपार फाटकों के बंद होने से जाम की स्थिति से राहगीरों को राहत दिलाने तथा उनकी निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु समपार फाटकों में सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण का कार्य लगातार जारी है।
इसी कड़ी में बिलासपुर स्टेशन यार्ड में स्थित तारबहार फाटक के बंद होने से जाम की स्थिति से राहगीरों को राहत दिलाने के प्रयास के महत्वपूर्ण कड़ी में अंडरब्रिज का विस्तार बाई पास लाइन के दूसरे छोर तक कर दिया गया है। सिरगिट्टी तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों की निर्बाध व सुरक्षित सडक़ यातायात सुनिश्चित करने हेतु इस कार्य को तीव्र गति से पूरा किया गया। इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होते ही आज से इस पर सडक़ यातायात प्रारम्भ कर दिया गया है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत तारबहार फाटक को भी बंद कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस अंडरब्रिज से स्टेशन के दोनों छोर में सडक़ मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को सुगम, निर्बाध व सुरक्षित सडक़ यातायात सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही उन्हे फाटक पार करने के दौरान होने वाली असुविधा से राहत तो मिलेगी ही तथा उनका कीमती समय भी बचेगा जिसका उपयोग वे अन्य जरूरी कार्यों में कर पाएंगे।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ