पेरिस ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश का हुआ पर्दाफाश
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डार्मैनिन ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
बयान में कहा कि फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने 22 मई को चेचन्या के युवक को गिरफ्तार किया गया था। सेंट-इटियेन शहर में आयोजित होने वाले फुटबाल के मैचों के दौरान हमला करने की साजिश रचने के संदेह में उसे गिरफ्तार किया गया था आरोपित युवक ''इस्लामवादी विचारधारा से प्रभावित है। वह फुटबाल देखने वाले दर्शकों और सुरक्षा बलों पर हमला कर अपने मजहब के लिए कुर्बान होना चाहता था।
राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी कार्यालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरोपित युवक पर इस्लामिक स्टेट समूह की जिहादी विचारधारा के लिए हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।
आरोपित का नाम नहीं बताया गया है। पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की प्रशंसा की है।
समिति ने कहा, पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम गृह मंत्रालय और सभी हितधारकों के साथ मिलकर प्रतिदिन काम कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में फाइनल से पहले फ्रांस के विभिन्न शहरों में फुटबाल मैच खेले जाएंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ