कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने किया बुराहनपुर और खंडवा का दौरा, चुनाव की तैयारियों को लेकर की चर्चा
बुराहनपुर । कांग्रेस विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव बुराहनपुर और खंडवा जिले में दौरे पर रहे। बुराहनपुर में उन्होंने कांग्रेस की ओर से की जा रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर भी अपनी बात रखी। साथ ही मोहन सरकार से चुनाव में किए गए वादे के अनुसार गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर की मांग भी की। खरगोन जिले के कसरावद से विधायक सचिन यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव तैयारी में लगी हुई है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का मैदानी कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क बना रहा है। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सचिन यादव ने हाल ही में जारी हुई CAG रिपोर्ट पर कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार और घोटाले उजागर कर रही है। अब इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को कार्रवाई करना चाहिए। विधायक सचिन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2700 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी। लेकिन, किसानों को सिर्फ 2200 रुपये का ही भाव दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों से किए गए अपने वादे को जल्द से जल्द पूरा करे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में जाने की बात अफवाह
बात दें कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा सीट से शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। इसे लेकर सचिन यादव ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। वहीं, कमलनाथ, नकुलनाथ, अरुण यादव समेत विवेक तंखा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर विधायक यादव ने कहा कि यह सब बातें अफवाह हैं। अब यह अफवाहें कौन फैला रहा है यह आप लोग भाजपा नेताओं से पूछिए।
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव
शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट