बाढ़ में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपये का मुआवजा
लखनऊ । यूपी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। वहीं घरेलू सामान के लिए बाढ़ प्रभावितों को 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2 लाख 54 हजार 735 खाद्यान्न और 8 लाख 54 हजार 517 लंच पैकेट वितरित करवाए हैं।
राहत आयुक्त नवीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। पहले की तरह इस बार भी बाढ़ प्रभावितों की जरूरतों का ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित 403 परिवारों को तन ढकने के लिए 10 लाख 7 हजार 500 रुपये की सहायता धनराशि दी गई। यह राशि 9 जिलों के बाढ़ प्रभावितों को 2500 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से वितरित की गई है। इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 94, शाहजहांपुर के 82, श्रावस्ती के 60, बलिया के 52, कुशीनगर के 46, बहराइच के 28, फर्रुखाबाद के 21 व बलरामपुर तथा सिद्धार्थनगर के 10-10 परिवार शामिल हैं। बाढ़ से 8 जिलों में 86 पशु बाड़े के लिए 2 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित