कुवैत के खिलाफ मैच से पहले कोच स्टिमक ने कही दिल की बात
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने गुरुवार को कुवैत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में जीत उनके खिलाड़ियों और उनके कोचिंग करियर की सबसे बड़ी जीत होगी। फीफा विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे दौर के घरेलू चरण के मैच में भारत साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत से भिड़ेगा। इसके बाद भारतीय टीम का सामना 11 जून को कतर से उनकी ही सरजमीं पर होगा।1998 में स्टिमक ने क्रोएशियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था जिसने विश्व कप का कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत के पास तीसरे दौर में जगह बनाने का शानदार मौका होगा जहां से 2026 विश्व कप के लिए टिकट हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह एक फुटबॉल खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर उनके लिए ‘सबसे बड़ा क्षण’ होगा।स्टिमक ने कहा, "यह भारतीय फुटबॉल का भविष्य बदल सकता है। मैं इस देश में एक विदेशी हूं लेकिन मुझे एक भारतीय जैसा महसूस होता है। ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे खेल और कोचिंग करियर का सबसे बड़ा मैच है और इसका सीधा सा कारण यह है कि हमारे पास कल डेढ़ अरब भारतीयों को खुश करने का मौका है।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई