सीएम योगी की मां की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की तबीयत फिर खराब हो गई जिसके बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद आनन-आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। योगी की माता सावित्री देवी की इससे पहले भी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। इसी साल जून में सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। बता दें सीएम योगी की मां सावित्री देवी उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ रहती हैं।
Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
मरीजों के लिए स्मार्ट समाधान: AIIMS में QR स्कैन कर सीधे पहुंचें अपनी OPD तक
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी