मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलके पौधे का रोपण किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलका पौधा लगाया।
मौलवृक्ष की विशेषताएँ
मौलएक सुगंधित फूलों वाला वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है जो सामान्यतः 10-15 मीटर तक ऊँचा होता है।
इस के फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के, अत्यंत सुगंधित होते हैं। रात के समय इनकी महक और भी तेज होती है। मौलवृक्ष के औषधीय गुण भी होते हैं और इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे मंदिरों के आसपास और घरों के आंगन में लगाया जाता रहा है।
एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें